आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र. लखनऊ की टीम द्वारा जनपद आगरा में कई मेडिकल प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी। कार्यवाही के दौरान जुबैर निवासी, हींग गली, फव्वारा नाम के व्यक्ति के निवास स्थान से फोराकोर्ट इनहेलर दवा के 8000 प्रिंटेड लेबल बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल नकली दवा बनाने मे किया जाना संभावित है।
कमला मार्केट, फव्वारा के कॉमन कॉरिडर से लावारिस अवस्था में spasmoproxivon (ट्रामाडॉल) कैप्सूल व भारी मात्रा में फिजीशियन सैम्पल बरामद हुए, जिनमें से 5 औषधियों का नमूने संग्रहीत किया गया तथा शेष स्टॉक को अभिरक्षा में लिया गया।
मेसर्स विश्वनाथ फार्मा की जाँच के दौरान प्रतिष्ठान में फर्म के औषधि विक्रय के सापेक्ष 7.40 लाख रुपये की नकदी पाई गई, जो फर्म की औसतन विक्रय के सापेक्ष अधिक है, जिसकी जांच औषधियों के क्रय विक्रय से मिलान करते हुए की जाएगी।