आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को अपनी सांसद निधि से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत बाईंपुर के मजरा चुचाईना स्थित उत्तम गिरी एक्सटेंशन तथा शास्त्री पुरम की कृष्ण कुंज कॉलोनी में प्रस्तावित इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांसद नवीन जैन ने बताया कि उत्तम गिरी एक्सटेंशन में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पहली सड़क 183 मीटर लंबी, तथा दूसरी सड़क 147 मीटर लंबी है। इन दोनों सड़कों की अनुमानित लागत 35 लाख रुपये है। इसी क्रम में शास्त्री पुरम स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी के 100 फुटा रोड पर 195 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया। इस कार्य पर लगभग 18 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आरएसएस के अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, युवा भाजपा नेता वैभव जैन, अनिल सारस्वत, अशोक गोयल, आर.बी. पाराशर, मदनलाल, अमित अग्रवाल तथा डॉ. आर.एस. शुक्ला, रवि सारस्वत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

video

Pages