कंगना रानौत के केस में आगरा की दीवानी कोर्ट में सुनवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

कंगना रानौत के केस में आगरा की दीवानी कोर्ट में सुनवाई

कंगना रानौत के केस में आगरा की दीवानी कोर्ट में सुनवाई

आगरा:- अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रानौत के केस में शुक्रवार को आगरा की दीवानी कोर्ट में सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में हुई सुनवाई में वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने पुलिस द्वारा पेश की गई आख्या पर कड़ा ऐतराज जताते हुए लंबी बहस की।

वकीलों ने कहा कि पुलिस ने एक बार फिर पुरानी रिपोर्ट पेश की है और अभी तक कंगना का व्यक्तिगत बयान दर्ज नहीं किया है। उनके स्थान पर उनकी अधिवक्ता अनसूया चौधरी का बयान दर्ज किया है जो कि कानूनी रूप से मान्य नहीं है। वादी पक्ष ने पूछा कि क्या कोई अधिवकता अपने मुवक्किल की जगह बयान दे सकता है, इस पर कोर्ट ने वादी पक्ष से संबंधित कानूनी नियम पेश करने को कहा है।

कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 6 मार्च 2026 नियत की है।

video

Pages