आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का प्रस्ताव
आगरा। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत जनपद आगरा में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हेतु समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर के आयोजन का प्रस्ताव है।
इस योजना के तहत न्यूनतम 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी, डिमेंशिया स्क्रीनिंग, बी.पी., शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम आदि की जाँच एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि वितरण एवं सर्जरी उपरांत फॉलो-अप किया जायेगा।