आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आपसी झगडे के दौरान छोटे भाई द्वारा शराब के नशे में अपने बड़े भाई को सिर पर प्रहार कर, गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।