होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की तैयारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की तैयारी

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की तैयारी

आगरा। होली पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज 200 अतिरिक्त बसों को चलाएगा। सर्वाधिक 100 बसें दिल्ली और 50 बस जयपुर मार्ग पर चलाई जाएंगी। लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे के लिए 25-25 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा।

होलिका दहन दो मार्च को है। लोग होलिका दहन से पहले त्यौहार मनाने के लिए घर लौटना शुरू हो जाते हैं। जिसे देखते हुए रोडवेज ने 28 फरवरी से नौ मार्च तक विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है।

सर्वाधिक यात्री दिल्ली और जयपुर की ओर से आते हैं। वर्ष 2025 में दीपावली और होली पर इन्हीं दो रूट पर सबसे अधिक कमाई हुई थी। जिसे देखते हुए इस बार भी होली पर उक्त दो रूट पर ही सबसे अधिक बसों को संचालित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि मुख्य रूटों के अलावा अन्य शहरों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालक-परिचालकों को विभाग द्वारा अतिरिक्त फेरे एवं निर्धारित किलोमीटर तय करने पर साढ़े चार हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

video

Pages