चैकिंग गश्त के दौरान थाना खेरागढ पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को सरसों से लदे हुए ट्रक (10 टायरा लूटा हुआ) के साथ किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 मार्च 2026

चैकिंग गश्त के दौरान थाना खेरागढ पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को सरसों से लदे हुए ट्रक (10 टायरा लूटा हुआ) के साथ किया गिरफ्तार

चैकिंग गश्त के दौरान थाना खेरागढ पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को सरसों से लदे हुए ट्रक (10 टायरा लूटा हुआ) के साथ किया गिरफ्तार


आगरा थाना खेरागढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से लूटे गए सरसों से भरे एक ट्रक को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 टन सरसों, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। खेरागढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर लालपुरा चौराहे के पास सरसों से लदे 10 टायर ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक लूट का निकला और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 13 मार्च की रात करीब 9:30 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस रोड पर ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर ट्रक लूटा था। वे सरसों से भरे इस लूटे गए ट्रक को बेचने की फिराक में थे, लेकिन खेरागढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
जांच में पता चला कि यह ट्रक ग्वालियर निवासी सियाराम सिंह तोमर का है। ट्रक चालक हरेन्द्र कोलारस से 25 टन सरसों लेकर मुरैना जिले के बामौर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे लूट लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरैना (मध्य प्रदेश) के थाना नूराबाद निवासी धर्मेन्द्र गुर्जर और धौलपुर (राजस्थान) के थाना कोतवाली निवासी कृष्णा हरि के रूप में की है। दोनों के खिलाफ थाना खेरागढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी खेरागढ़ मदन सिंह ने बताया कि पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटे गए ट्रक को बरामद किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

video

Pages