आगरा में कंगना के खिलाफ केस में कोर्ट हुई सख़्त अधिवक्ता के उपस्थित न होने पर लगाया जुर्माना बहस की अंतिम तिथि घोषित की
आगरा:-हिमाचल के मंडी जिले से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अभिनेत्री के वकील के बार बार न उपस्थित होने पर कोर्ट ने 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।
किसानों के अपमान और राजद्रोह के मामले में सोमवार को आगरा की स्पेशल एमपी एम एल ए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में आज बहस होनी थी लेकिन कंगना के अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और 500 रुपए का जुर्माना लगाया. साथ ही बहस का अंतिम अवसर देते हुए 3 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।