नाबालिक बच्चे के साथ दुष्कृत्य करने वाले अभियुक्त को थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने नाबालिक बच्चे के साथ दुष्कृत्य करने वाले अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी अपराध करने के बाद पुलिस से छुपने की लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटा में उसे गिरफ्तार किया है।
बता दें कि थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले नाबालिक बच्चे के साथ सुनारी गांव के अजय उर्फ अज्जू ने एक घर में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जब बच्चे ने परिवार को यह बात बताई तो उनके होश उड़ गए। शिकायत दर्ज करते ही पुलिस एक्टिव हुई।