खेरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा बालिका को 1 घंटे में परिजनों को सौंपा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 मार्च 2026

खेरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा बालिका को 1 घंटे में परिजनों को सौंपा

खेरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा बालिका को 1 घंटे में परिजनों को सौंपा

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र से लापता हुई चार वर्षीय बालिका को पुलिस ने मात्र 1 घंटे में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

बालिका के पिता रौनक ने पुलिस को सूचित किया था कि उनकी बेटी घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही थाना खेरागढ़ पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया और बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को तत्काल बालिका की तलाश में लगाया गया था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तेजी से खोजबीन की, जिसके बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस टीम में मौजूद रहे थाना प्रभारी मदन सिंह, बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक विकास धारीवाल, उपनिरीक्षक मौ. खालिद और उपनिरीक्षक सुमित पाठक।

video

Pages