आगरा में मैट्रो प्रोजेक्ट साइट से चोरी करने वाले 2 सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 मार्च 2026

आगरा में मैट्रो प्रोजेक्ट साइट से चोरी करने वाले 2 सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

मैट्रो प्रोजेक्ट साइट से चोरी करने वाले 2 सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मैट्रो प्रोजेक्ट साइट से चोरी करने वाले 2 सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नितिन पुत्र बालकृष्ण और विनोद पुत्र वीरी सिंह शामिल हैं। दोनों अभियुक्त L&T कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और उन्होंने ही आगरा क्लव के सामने से और सुल्तानपुरा से मैट्रो निर्माण के स्थान से लोहे की चोरी की थी।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने चोरी का सामान राह चलते लोगों को बेच दिया था और मिले रुपयों को आपस में बांट लिया था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 3,100/- रुपये, 14 सरिया के टुकड़े और 02 पाइप के टुकड़े बरामद किए हैं।

अब पुलिस टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

video

Pages