लीजेंड्स कप सीजन-1 का शानदार आगाज़: डॉक्टर खिलाड़ियों ने बांधा समां
आगरा के चाहर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित लीजेंड्स कप सीजन-1 का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में 40 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ डॉक्टर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
पहले मुकाबले में मेरठ ग्लैडिएटर्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आगरा लीजेंड्स को 59 रनों से हराया। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें सौरभ अग्रवाल और विवेक सिंह की महत्वपूर्ण पारियां शामिल रहीं। जवाब में आगरा लीजेंड्स की टीम 145/8 रन ही बना सकी।
दूसरे मुकाबले में आगरा लीजेंड्स और कानपुर लीजेंड्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कानपुर की टीम 137 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में आगरा ने 138/8 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में डॉ. राहुल सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता।