आगरा में हृदयविदारक घटना: सरसों की कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आया दो साल का मासूम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

आगरा में हृदयविदारक घटना: सरसों की कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आया दो साल का मासूम

आगरा में हृदयविदारक घटना: सरसों की कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आया दो साल का मासूम

आगरा के फतेहपुर सीकरी के नगला मानसिंग गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सरसों की कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से दो साल के मासूम बच्चे मानव की दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, आकाश गुरुवार देर शाम को सरसों कुटवाने के लिए कटर मशीन पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने दो साल के बेटे मानव को कटर के पास बिछी तिरपाल पर लिटा दिया। अचानक कटर मशीन का क्रॉस में तिरपाल का एक हिस्सा आ गया और तिरपाल बच्चे सहित उसमें लिपट गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मासूम बच्चा कटर मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

video

Pages