पुलिस मुठभेड़ में 3 लूटेरे गिरफ्तार: आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 मार्च 2026

पुलिस मुठभेड़ में 3 लूटेरे गिरफ्तार: आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस मुठभेड़ में 3 लूटेरे गिरफ्तार: आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आगरा के थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र में 17 मार्च 2026 को सुनार से हुई लूट की घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सर्विलांस/एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पथौली नहर के पास से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त रोहित गोस्वामी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और लूट के आभूषण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित गोस्वामी, अंकित भगौर और प्रिंस शामिल हैं। सहायक पुलिस आयुक्त लोहामण्डी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages