रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद की तैयारी के लिए बैठक संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 29 मार्च 2026

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

गेहूं खरीद के लिए 47 केंद्र स्वीकृत

बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूं खरीद की जानी है, जिसमें सर्वप्रथम पोर्टल पर कृषक द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन लिंक्ड मोबाइल आधार कार्ड तथा जमीन का विवरण भरकर पंजीकरण कराना है। जनपद में गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण एवं आकलन पूर्ण हो चुका है, जिसमें कुल 621.803 हजार मीट्रिक टन उत्पादन अनुमानित है। जनपद में कुल 47 गेहूं क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें खाद्य विभाग के 12, पीएसएफ के 34 तथा भा.खा.नि. के 01 केंद्र शामिल हैं।

क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें-पेयजल, छाया, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बाजरा खरीद में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर जिन क्रय केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थीं, उनका क्रय केन्द्र बदलने, टोकन/किसानों की लाइन ब्रेक न करने के कड़े निर्देश दिए।

video

Pages