आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 29 मार्च 2026

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला जेल व केन्द्रीय कारागार में दोषसिद्ध व विचाराधीन दिव्यांग बंदियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों की सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

दिव्यांग बंदियों को मिलेगी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों की सुविधा

बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा निर्देश मिले हैं कि दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजन को प्रदान की जा रही है, किन्तु प्रदेश के कारागारों में दोषसिद्ध व विचाराधीन दिव्यांग बंदियों जो कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त किए जाने की पात्रता रखते हैं, को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण की सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है। इस पर विचार करते हुए शासन द्वारा दोषसिद्ध व विचाराधीन दिव्यांग बंदियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु वित्तीय अनुदान स्वीकृत किया गया है।

कैम्प लगाकर पात्र बंदियों को मिलेगी सुविधा

जिलाधिकारी ने जनपद की जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार में कैम्प लगाकर पात्र बंदियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने एवं दोषसिद्ध व विचाराधीन दिव्यांग बंदियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में केन्द्रीय कारागार अधीक्षक ओपी कटियार, जिला जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

video

Pages