आगरा में आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक: 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन
आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी जैसे मुद्दे भी उठाए गए ।
बैठक में संघ और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर चर्चा की गई।