फतेहपुर सीकरी में दो अलग-अलग घटनाएं: पाइपलाइन विवाद और बाइक हादसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 मार्च 2026

फतेहपुर सीकरी में दो अलग-अलग घटनाएं: पाइपलाइन विवाद और बाइक हादसा

फतेहपुर सीकरी में दो अलग-अलग घटनाएं: पाइपलाइन विवाद और बाइक हादसा

आगरा:-फतेहपुर सीकरी में दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। गांव कच्छपुरा में पानी की पाइपलाइन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। एक युवती खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी वह पाइपलाइन से टकराकर गिर गई और गुस्से में पाइपलाइन तोड़ दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

दूसरी घटना जयपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

video

Pages