आगरा में 23 मार्च को उ०प्र० विधानमण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति का भ्रमण कार्यक्रम
आगरा में 23 मार्च को उ०प्र० विधानमण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मेजर सुनील दत्त द्विवेद्वी, मा० सभापति समिति के सभापतित्व में सर्किट हाउस सभागार में विधानमण्डल की संयुक्त समिति जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति जुबेर वेग ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से आग्रह किया है कि उक्त दिनांक को नियत स्थान पर नियत समय से पूर्व पूर्ण विवरण सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने विभाग से सम्बन्धित निगमों/लि० के अधिकारियों को बैठक/निरीक्षण से सूचित कराते हुये उक्त मा० समिति की बैठक हेतु अपने से सम्बन्धित विभागों से सूचनायें/विवरण संकलित करना सुनिश्चित करें।