गैस एजेंसियों पर सख्ती: डीएम ने दिए कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

गैस एजेंसियों पर सख्ती: डीएम ने दिए कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश

गैस एजेंसियों पर सख्ती: डीएम ने दिए कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश

आगरा में गैस सिलेंडरों की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब बिना ऑनलाइन बुकिंग और क्।ब् नंबर के डिलीवरी नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों पर हेल्प डेस्क बनाई जाए और ओवररेटिंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। अगर कोई भी एजेंसी या व्यक्ति कालाबाजारी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने शत-प्रतिशत होम डिलीवरी के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों पर भीड़-भाड़ या अराजकता होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सके।

video

Pages