मा. विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूरसदन में स्थापित चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन
आगरा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूरसदन में स्थापित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन मा. विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की सराहना की।
प्रदर्शनी में जनपद के किसान भाईयों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किसानों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।