आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की एक्टिवा के साथ शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की एक्टिवा के साथ शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की एक्टिवा के साथ शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद करने के साथ ही एक अभियुक्त को धर दबोचा है।

जाने क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला रोशन लाल धनौली निवासी शेखर बाबू पुत्र लाखन सिंह ने 26 मार्च 2026 को अपनी एक्टिवा चोरी होने के संबंध में थाना मलपुरा में तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा संख्या- 130/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

27 मार्च 2026 को चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली। सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगनेर रोड स्थित केडीएस बघेल डिग्री कॉलेज के पास घेराबंदी की और अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई एक्टिवा बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में खुलासा: अभियुक्त गौरव ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 26 मार्च को पेश दरवाजा नगला रोशनलाल के पास से यह एक्टिवा चोरी की थी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में एसआई अभिषेक कुमार, एसआई दीपक चौधरी, मुख्य आरक्षी रंजीत सिंह और आरक्षी बनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

video

Pages