आगरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: चोरी के आरोपियों को 3 साल की सजा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 29 मार्च 2026

आगरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: चोरी के आरोपियों को 3 साल की सजा

आगरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: चोरी के आरोपियों को 3 साल की सजा

आगरा पुलिस कमिश्नरेट के थाना कमला नगर द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। चोरी करने की फिराक में बिना नंबर व फर्जी नंबर प्लेट के वाहनों एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वाली चाबियों के साथ पकड़े गये 02 अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा 03-03 वर्ष के साधारण कारावास व ₹200-200/- के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित।

घटना का विवरण

वादी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल थाना कमला नगर आगरा द्वारा दिनांक 16.12.2021 को अभियुक्तों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की चाबियाँ व दो अदद कारें जिसमें एक कार बिना नम्बर प्लेट व एक कार नं0 यूपी80एफवी4626 व समान बरामद होने के सम्बन्ध में दाखिल फर्द के आधार पर थाना कमला नगर पुलिस द्वारा दिनांक 16.12.2021 को ही मु0अ0सं0 341/2021 अन्तर्गत धारा 379, 34, 420, 467, 468, 471, 473 भादवि व 15 द0प्र0क्ष0 अधिनियम पंजीकृत किया।

न्यायालय का निर्णय

माननीय न्यायालय एडीजे-06 कोर्ट, आगरा द्वारा अभियुक्तगण 1.विक्रम पुत्र सूबे सिंह निवासी गाँव मलार थाना पिल्लू खेड़ा जिला जींद (हरियाणा) 2.विनय उर्फ विन्नी पुत्र रामस्वरूप निवासी गाँव हजीरा थाना हजीरा जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) प्रत्येक को 03-03 वर्ष के साधारण कारावास व ₹200-200/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

video

Pages