आगरा में गैस-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक. घरेलू गैस को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रशासन ने जारी किए आदेश कंट्रोल रूम नंबर भी किया जारी, देखें - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 मार्च 2026

आगरा में गैस-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक. घरेलू गैस को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रशासन ने जारी किए आदेश कंट्रोल रूम नंबर भी किया जारी, देखें

आगरा में गैस-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक. घरेलू गैस को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रशासन ने जारी किए आदेश कंट्रोल रूम नंबर भी किया जारी, देखें

आगरा:-ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग के दौरान भारत में घरेलू गैस और पेट्रोल की कमी की खबरें जमकर प्रसारित हो रही हैं. हालांकि सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि घरेलू गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद लोगों में आशंका छाई हुई है. आगरा में भी इसको लेकर चर्चाएं और अफवाहें चल रही हैं. अब आगरा प्रशासन की ओर से इसकी हकीकत को साझा किया गया है और जरूरी निर्देशों के साथ हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया गया है।

जनपद में गैस-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक न हों उपभोक्ता

जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति में कोई समस्या नही है तथा जनपद आगरा में सभी घरेलू कनैक्शन धारकों को उनकी बुकिंग के उपरान्त 02-03 दिवस में सुगमता से घरेलू गैस उपलब्ध करायी जा रही है. घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग कराने के 25 दिन के अन्तराल के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से दोबारा बुकिंग करायी जा सकती है (ऑनलाइन बुकिंग नम्बर 8454955555/7718955555 है).

पीएनजी और सीएनजी की निर्बाध आपूर्ति जारी

उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि पीएनजी एंव सीएनजी की आपूर्ति निर्वाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी. उक्त के अतिरिक्त डीजल/पेट्रोल का भी पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल/डीजल पम्पों के पास है तथा उक्त की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है. उन्होंने आमजनमानस से आग्रह किया है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह एंव भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें एंव किसी भी स्थिति में पैनिक न हो और यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए. जिला पूर्ति कार्यालय, आगरा का कन्ट्रोल रूम नम्बर 0526-2972453 है

video

Pages