नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण किया
यूपी बदायूँ:-नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स बदायूँ में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली अजय कुमार साहनी ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।