माता-पिता की डांट से आहत युवती ने तालाब में लगाई छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान
जनपद आगरा:-फतेहपुर सीकरी में एक 20 वर्षीय युवती ने माता-पिता की डांट से आहत होकर ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन शाही तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की तत्परता से युवती की जान बच गई।
प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि युवती को उसके माता-पिता ने किसी बात पर समझाया और डांटा था, जिससे वह आहत हो गई और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।