आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट. बेटे के सामने मां ने तड़प-तड़प कर तोड़ दम
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंडी समिति के पास दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. तेज रफ्तार एक मैक्स ने आटो में टक्कर मार दी. हादसे में घायल महिला की बेटे के सामने ही तड़प तड़प कर मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरीदाबाद में रहने वाली 50 वर्षीय मिथिलेश अपने बेटे सोनू के साथ टूंडला स्थित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आटो से जा रही थीं. इनका बेटा सोनू आटो चालक है. शनिवार को आटो मंडी समिति के पास पहुंचा तभी रामबाग की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स ने आटो में टक्कर मार दी. हादसे में मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. वहीं आटो चालक इनका बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।