आगरा में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी सुनील ढेर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

आगरा में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी सुनील ढेर

आगरा में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी सुनील ढेर

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 24 मार्च 2026 को 8 वर्षीय बच्ची गायब हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बच्ची की बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया था। अगले ही दिन बच्ची का शव उसी के मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे से बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी हेतु 12 टीमें गठित की थीं। 27/28 मार्च 2026 की रात को चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में टीमों ने घेराबंदी की, जिसमें अभियुक्त सुनील ने पुलिस टीमों पर जान से मारने की नीयत से कई फायर किए, जिसमें एक उप निरीक्षक घायल हो गया।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सुनील गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु हॉस्पिटल भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है ।अभियुक्त सुनील पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर, 1 तमंचा 315 बोर, 6 खोखा कारतूस एवं 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

video

Pages