आगरा में जीओ टावर को लेकर लोगों में उबाल, रेडिएशन के खतरे से परेशान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

आगरा में जीओ टावर को लेकर लोगों में उबाल, रेडिएशन के खतरे से परेशान

आगरा में  जीओ टावर को लेकर लोगों में उबाल, रेडिएशन के खतरे से परेशान

आगरा के गौतम नगर में जी ओ टावर को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि टावर से निकलने वाली खतरनाक रेडिएशन से वे घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। समस्या का समाधान न होने पर लोग भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि टावर के कारण ध्वनि प्रदूषण और गंदगी से संक्रमण होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। टावर पर चील और कौओं द्वारा बनाए गए घोंसलों में मास के चिछड़े और कांटे प्रार्थीगणों की छत पर गिरते हैं, जिससे लोग अपनी छत पर खुले में नहीं बैठ सकते हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आगरा से शिकायत की है, लेकिन जमीन मालिक और ठेकेदार नहीं मान रहे हैं। जब ठेकेदार ने टावर लगाने के लिए जमीन पर काम शुरू किया, तो ग्रामीणों ने विरोध किया और डायल 112 पर कॉल की। पुलिस ने काम को रुकवा दिया है।

ग्रामीण रामदत्त, सरनामसिंह, इन्द्रवती, पिंकी घनश्याम, ओमप्रकारा, मुकश, मंगो देवी, साहब सिंह, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश, मुकेश राजकुमारी, रामदत्त आदि ने टावर को हटाने की मांग की है।

video

Pages