आगरा के पिनाहट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव कुकथरी में गुरुवार शाम अमोनिया गैस के रिसाव से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गैस की तेज बदबू से ग्रामीण अपने बच्चों और परिवार के साथ घरों से निकलकर खेतों की ओर भाग गए। कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया।
पास स्थित कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे गैस की तेज बदबू पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने अपने बच्चों और परिवार के साथ घरों से निकलकर खेतों की ओर भागे। कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया।