आगरा पहुंचा अमेरिकी डेलीगेशन, ताजमहल का किया दीदार. तीन दिन तक ताजनगरी में किए जा रहे विकास कार्यों का करेगा भ्रमण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा पहुंचा अमेरिकी डेलीगेशन, ताजमहल का किया दीदार. तीन दिन तक ताजनगरी में किए जा रहे विकास कार्यों का करेगा भ्रमण

आगरा पहुंचा अमेरिकी डेलीगेशन, ताजमहल का किया दीदार. तीन दिन तक ताजनगरी में किए जा रहे विकास कार्यों का करेगा भ्रमण

आगरा:-सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के 15 सदस्यीय हाई लेवल डेलीगेशन आगरा पहुंचा। यह डेलीगेशन अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान आगरा में सतत शहरी विकास पर चर्चा करेगा और आगरा के विभिन्न विकास कार्यों का भ्रमण करेगा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि वह बीते वर्ष सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल प्रोग्राम के तहत कजान (रसिया) गईं थी, वहीं पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी और अमेरिकी डेलीगेशन को आगरा आकर विकास कार्यों का भ्रमण करने और उन पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

अमेरिका के एरिजोना राज्य के टेम्पे शहर से आगरा आया अमेरिकी डेलीगेशन शहरी विकास सतत लक्ष्यों की प्राप्ति की दृष्टि से आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, शहर के गणमान्य सदस्यों व अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा। इसके साथ ही आगरा शहर में हो रहे शहरी विकास के कार्यों का भ्रमण भी करेगा। इसके साथ ही इस दौरान आगरा नगर निगम के साथ में अमेरिकी डेलीगेशन शहरी विकास के कार्यों और शैक्षणिक व सांस्कृति को लेकर एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी साइन कर सकता है, जिससे वैश्विक शहरों को तैयार किया जा सके।

इन जगहों का दौरा करेगा अमेरिकी डेलीगेशन

अमेरिकी डेलीगेशन अपने दौरे के पहले दिन दिल्ली से वाया रोड आगरा पहुंचा। यहां पर डेलीगेशन का जोरदार स्वागत किया। प्रो. डी. के. हाजरा ने अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद डेलीगेशन ने शाम को ताजमहल को निहारा। यहां पर आकर ताजमहल की खूबसूरती को देखकर डेलीशन के सदस्यों ने फोटो खिंचवाईं और ताजमहल और आगरा शहर के स्वागत की तारीफ की। दौरे के दूसरे दिन डेलीगेशन होटल क्लार्क शिराज में वैश्विक शहरों के सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को ताज खेमा में वे हाई टी व भ्रमण के लिए जाएंगे। आगरा प्रवास के तीसरे दिन अमेरिकी डेलीगेशन आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला, गुरुद्वारा गुरु का ताल सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। चौथे दिन सुबह डेलीगेशन फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करते हुए जयपुर चला जाएगा।

video

Pages