आगरा में होली के दौरान सूने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा में होली के दौरान सूने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आगरा में होली के दौरान सूने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में होली के दौरान सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर की छत का टट्टर उखाड़कर नकदी और जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

रविंद्र कुमार पुत्र निहाल सिंह, निवासी नगला मालियान, इस्लामगंज थाना फतेहपुर सीकरी होली के अवसर पर अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। इसी दौरान उनके बंद मकान को चोर ने निशाना बना लिया। परिवार के लौटकर घर आने पर पता चला कि अज्ञात चोर मकान की छत का टट्टर उखाड़कर घर में घुसा था। चोर घर से आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दौरा रोड पर मजार से आगे इस्लामगंज जाने वाले रास्ते से आरोपी असगर पुत्र सुक्की, निवासी पीपलमंडी, दौरेठा, थाना शाहगंज, आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही होली के आसपास नगला मालियान के तालाबंद मकान में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। इनमें पीली धातु (सोने) की दो चेन, पीली धातु की चार अंगूठियां और सफेद धातु (चांदी) की दो जोड़ी पायल शामिल हैं।

video

Pages