सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे

आगरा:-लोकसभा में अनुपूरक अनुदानों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने देश की आर्थिक स्थिति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ब्रज क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

सांसद चाहर ने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशा का स्पष्ट संकेत होता है। उन्होंने बताया कि अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा की प्रक्रिया संसदीय लोकतंत्र की पारदर्शिता को मजबूत करती है, क्योंकि सरकार को अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से स्वीकृति लेनी पड़ती है।

सांसद चाहर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर महंगाई, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत को निवेश और विकास के भरोसेमंद केंद्र के रूप में देख रही है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए सांसद चाहर ने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है, जो दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि जब सरकार गरीब की थाली की चिंता करती है, तभी सच्चे अर्थों में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा मजबूत होती है।

सांसद चाहर ने अपने संसदीय क्षेत्र आगरा और फतेहपुर सीकरी से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि टीटीजेड और एनजीटी की बाध्यताओं के कारण इस क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना में कई तरह की कठिनाइयाँ आती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बटेश्वर, भरतपुर और धौलपुर को जोड़ते हुए पूरे ब्रज क्षेत्र को एक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाए, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों का आगमन बढ़े और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

video

Pages