आगरा के आरबीएस पब्लिक स्कूल के संचालक और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा के आरबीएस पब्लिक स्कूल के संचालक और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा के आरबीएस पब्लिक स्कूल के संचालक और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा के एत्मादपुर के भागूपुर गांव में संचालित आरबीएस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की बस हादसे में कक्षा एक की छात्रा नैना की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल संचालक और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्कूल की मान्यता भी समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्कूल बस में उतरने वाली सीढ़ी नहीं थी, लकड़ी की तख्ती का इस्तेमाल किया गया था। बस का फर्श टूटा हुआ था, जिससे छात्रा बस से गिर गई और उसकी मौत हो गई। स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था और स्कूल में अनियमित तरीके से बस का संचालन किया जा रहा था।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल संचालक और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। स्कूल की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मान्यता विषयक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं और संम्भागीय परिवहन अधिकारी को स्कूल प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

video

Pages