आगरा में सरसों की मढ़ाई के दौरान हादसा, युवक की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा में सरसों की मढ़ाई के दौरान हादसा, युवक की मौत

आगरा में सरसों की मढ़ाई के दौरान हादसा, युवक की मौत

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव छलेसर में गुरुवार को सरसों की मढ़ाई करते समय हुए हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान राजेश (25 वर्ष) पुत्र राजवीर सिंह निवासी छलेसर के रूप में हुई है।

राजेश गुरुवार को मजदूरों के साथ गांव के ही एक किसान के खेत में ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन से सरसों की मढ़ाई करने गया था। मढ़ाई के दौरान वह थ्रेसर के ऊपर खड़े होकर बची हुई सरसों की फसल को मढ़ाई के लिए मशीन में डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया।

घटना होते ही खेत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत थ्रेसर मशीन बंद कराई और गंभीर रूप से घायल राजेश को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अस्पताल से वापस घर ले आए। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

video

Pages