आगरा में समाजवादी पार्टी युवजन सभा ने दिया ज्ञापन
आगरा में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इमरान कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने कमर्शियल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। इससे दुकानदार और आम जनता परेशान हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि सिलेंडरों की कालाबाजारी जोरों पर है और बुकिंग नहीं हो रही है। गोदाम में माल भरा पड़ा है, लेकिन सप्लाई नहीं दी जा रही है। गैस गोदाम कार्यालय पर लंबी लाइनें लगी हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है।