*लदर्दनाक हादसा: बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने चपेट में लेकर रौंद दिया, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल है।
हादसा नौशहरा पुल के पास हुआ, जब बाइक सिरसागंज से आ रही थी। मृतकों की पहचान फरहान (28) और अनस (32) के रूप में हुई है, जो सिरसागंज के शेख की सराय के रहने वाले थे। घायल उजेफ (27) को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।