आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष ने मंगलवार को रायपुर-रहनकलां क्षेत्र में विकसित हो रही 10 टाउनशिपों, रहनकलां टोल प्लाजा फूड कोर्ट और इनर रिंग रोड फेज-2 के निर्माणाधीन नवीन टोल प्लाजा का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की धीमी प्रगति, अव्यवस्था और मानकों में लापरवाही को लेकर उपाध्यक्ष का कड़ा रुख देखने को मिला। कई स्थानों पर ठेकेदारों और संचालनकर्ता फर्मों को फटकार लगाई गई, वहीं कुछ मामलों में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए।