जानलेवा हमले का आरोपी चढ़ा मलपुरा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल
जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से उस पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व पीड़िता व पीड़िता की सास के साथ मारपीट और उन पर लाठी-डंडों से प्रहार करने की घटना सामने आई थी। आरोपी ने न केवल पीड़िता के साथ अभद्रता की, बल्कि उसे जान से मारने के उद्देश्य से उस पर गंभीर वार भी किए थे। जिससे पीड़िता की सास के सिर में डंडे से गंभीर चोटें आ गईं, और सास बेहोशी हालत में जमीन पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सास को आगरा मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर थाना मलपुरा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
थाना पुलिस द्वारा क्या की गई कार्यवाही
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अजय निवासी दयालनगर जगनेर रोड धनौली थाना मलपुरा को सिरौली बमरौली रोड से धर दबोचा। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए लकड़ी के डंडों को भी बरामद कर लिया गया है।
क्षेत्र में पुलिस का सख्त संदेश
प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव है और पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की जा रही है।