राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगरा में भव्य स्वागत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगरा में भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगरा में भव्य स्वागत

आगरा:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगरा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। वे यहां से वृंदावन प्रस्थान के लिए पहुंची थीं, जहां प्रदेश और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रपति से विशेष मुलाकात कर आगरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति को आंबेडकर जयंती समारोह क्षेत्रीय समिति एवं भीम नगरी समारोह (ग्यासपुरा) आयोजन समिति 2026 की ओर से औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री बघेल ने राष्ट्रपति से निवेदन किया कि वे आगरा में प्रस्तावित इस ऐतिहासिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

video

Pages