थाना बरहन पुलिस ने छः वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
जनपद आगरा:- जिले के थाना बरहन पुलिस ने एक मुकदमे में फरार चल रहे छः वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लम्बे समय से फरार थे। पुलिस इनकी तलाश लंबे समय से करती आ रही थी। मगर ये पुलिस की पकड़ से दूर थे।
बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए गए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान में बरहन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थाना बरहन पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु चैकिंग की जा रही थी। जिसमें मुखबिर की सूचना पर माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-2 आगरा द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू सम्बन्धित वाद संख्या 95/2023 धारा 147/323/324/504/506 में संलिप्त छः वारंटियों को पुलिस टीम ने ग्राम बांधनू बरहन से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।गिरफ्तार वारंटियों में भगवान सिंह, बहोरी, अनिल, नेमी, रामवीर, चंद्रमोहन हैं। जो कि सभी गांव बांधनू थाना बरहन आगरा के निवासी हैं।