आगरा में बिजलीघर चौराहे के पास बस ने तीन एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर. दो युवकों की मौत, एक घाायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आगरा में बिजलीघर चौराहे के पास बस ने तीन एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर. दो युवकों की मौत, एक घाायल

आगरा में बिजलीघर चौराहे के पास बस ने
तीन एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर. दो युवकों की मौत, एक घाायल

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में बिजलीघर चौराहे के पास आगरा किला के सामने रात को बड़ा हादसा हो गया. एक बस ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इमरजेंसी में भर्ती कराया. वहीं दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

एक्सीडेंट रात 12 बजे का बताया गया है. मृतक युवकों के नाम तौकीर और आमिर बताए गए हैं. परिजनों के अनुसार तौकीर और आमिर अपने तीसरे दोस्त अन्नान के साथ बुधवार रात को इबादत की रात नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद जा रहे थे. तभी सामने से आ रही परिवहन की बस ने उन्हें टक्कर मार दी. तौकीर और आमिर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्नान घायल हो गया है. तौकीर मिजा ने 12वीं की कक्षा की परीक्षा दी थी और वह डॉक्टर बनना चाहता था, वहीं आमिर पठान फोटोग्राफी करता था।

video

Pages