आईएएस अंकिता जैन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 9 मार्च 2026

आईएएस अंकिता जैन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

आईएएस अंकिता जैन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

गोंडा की सीडीओ आईएएस अंकिता जैन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंकिता जैन ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए अमेजन एप से अनुबंध कराया है। इसके अलावा, उन्होंने गांवों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गोनार्द स्वच्छता मार्ट और गोंडा ज्ञान आवास की स्थापना कराई है।

अंकिता जैन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का वातावरण तैयार करना है। उन्होंने 101 गोनार्द स्वच्छता मार्ट का भी निर्माण कराया है।

video

Pages