आगरा में फंदे से लटका मिला स्कूल वैन चालक परिवार में मचा कोहराम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 9 मार्च 2026

आगरा में फंदे से लटका मिला स्कूल वैन चालक परिवार में मचा कोहराम

आगरा में फंदे से लटका मिला स्कूल वैन चालक परिवार में मचा कोहराम

आगरा में एक स्कूल वैन चालक का शव फंदे से लटका मिला है. वह पिछले छह महीने से प्लॉट पर अकेला रहता था जबकि उसका परिवार गांव में रहता था. एक रिश्तेदार जब यहां पहुंचा तो उसने शव को लटका देखा. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. परिवार में कोहराम मच गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है।

26 वर्षीय राजेश पुत्र बलराम थाना बासौनी के गांव केंजरा पुरा केंथ का रहने वाला था. इनका फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर सनराइज हॉस्पिटल के पीछे प्लॉट है. राजेश पिछले छह महीने से प्लॉट पर ही रह रहा था और स्कूल में ईको चलाता था. राजेश की पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं. रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रिश्तेदार योगेश प्लॉट पर गया तो राजेश का शव कमरे में पंखे की कुंडी से लटका हुआ था. यह देखते ही योगेश ने शोर मचाया आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. राजेश को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए जहां राजेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिवार में कोहराम मच गया है. राजेश के दो बच्चे 6 साल का सूरज और दो साल की बेटी काव्या है।

video

Pages