निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ का आंदोलन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 मार्च 2026

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ का आंदोलन

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ का आंदोलन

आगरा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। सेंट पैट्रिक्स जूनियर स्कूल पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसके बाद अभिभावक संघ ने स्कूलों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।

अभिभावक संघ का कहना है कि निजी स्कूल एनसीईआरटी की किताबों के बजाय निजी पब्लिशर्स की महंगी किताबें लगा रहे हैं और अभिभावकों से वसूली कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की मूल भावना के विपरीत है, जिसमें प्रत्येक बच्चे को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रावधान है।

अभिभावक संघ ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो अभिभावक संघ व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

video

Pages