आगरा में महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने उठाई ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं
आगरा में महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों को तथ्यात्मक रूप से उठाया। उन्होंने इनर रिंग मार्ग योजना के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि का मुद्दा रखा, जिसका अब तक उपयोग नहीं हो सका है। मंत्री ने मांग की कि या तो अधिग्रहण समाप्त कर भूमि वापस की जाए नहीं तो वर्तमान दरों के अनुसार चार गुना मुआवजा प्रदान किया जाए।
इसके अलावा, ग्वालियर मार्ग पर सेवला सराय से ककुआ नहर तक स्थायी रूप से बने रहने वाले जलभराव की समस्या को भी उठाया गया। मंत्री ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आवागमन प्रभावित होता है और समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने प्रस्तावित जल निकासी नाला निर्माण कार्य को प्रारंभिक प्राक्कलन के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।