आगरा में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों में मारपीट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

आगरा में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों में मारपीट

आगरा में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों में मारपीट

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित छिपीटोला चौराहे पर वाहन खड़ा करने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों दुकानदार सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

घटना के दौरान चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद राहगीर, स्थानीय दुकानदार और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई चलती रही, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह बीच-बचाव कराया और दोनों को अलग किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे विवाद और मारपीट का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों को सड़क पर आपस में उलझते और मारपीट करते देखा जा सकता है।

video

Pages