सूखे कुएं में गिरे श्वान के बच्चों को बचाने में दो की मौत, दो सुरक्षित
जनपद आगरा:-एत्मादपुर क्षेत्र में एक निजी प्लॉट में बने करीब 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए श्वान के चार बच्चों को बचाने के लिए चलाए गए बचाव अभियान में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कैस्पर होम की टीम, स्थानीय स्वयंसेवकों और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयास से यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। हालांकि मौके पर राहत कार्य में देरी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए।