आगरा में पीवीआर आईनॉक्स का आगाज, धुरंधर फिल्म से शुरू हुआ सफर
आगरा के एमजी रोड पर स्थित अंजना सेंट्रल में पीवीआर आईनॉक्स का उद्घाटन हो गया है। धुरंधर फिल्म के साथ शुरू हुए इस मल्टीप्लेक्स में 4 स्क्रीन, 503 सीट्स और 89 रिक्लाइनर्स हैं। आरजीबी लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड, नेक्स्ट-जेन 3डी और कैफे-स्टाइल सोशल स्पेसेज़ के साथ इसे खोला गया है।
पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद अरोड़ा ने कहा कि आगरा जैसे उभरते शहरी बाजारों में अब ऑडियंस प्रीमियम और एक्सपीरियंस-लेड एंटरटेनमेंट की ओर बढ़ रही है। अंजना सेंट्रल के मालिक पीएल शर्मा ने बताया कि इसमें 4 स्क्रीन, 503 सीट्स 89 रिक्लाइनर्स हैं।