मा. वस्त्र मंत्री, भारत सरकार गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में बैठक सम्पन्न
आगरा में मा. वस्त्र मंत्री, भारत सरकार गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, सी0सी0आई0, सी0एस0बी0, एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री ने टेक्सटाइल/लैदर/ उद्योग के सभी हितधारकों के साथ चर्चा की और असेंबलिंग की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।
माननीय मंत्री ने सभी को शून्य प्रदूषण (Zero Pollution) की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और वाटरलेस डाइंग तकनीक का उपयोग करने का सुझाव दिया। कार्पेट निर्यातकों ने कार्पेट को ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना में शामिल करने और कार्पेट कारीगरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।